फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियामी में पति निक के साथ हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, सामने आई रोमांटिक तस्वीर

Sun, 24 Mar 2019 03:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार यह कपल मियामी हॉलीडे एन्जॉय करने गए हैं। जहां से इन दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक रोमांटिक नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
निक जोनस (Nick Jonas) ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'तुम मेरी सनशाइन हो।' वहीं प्रियंका ने भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच की बांडिंग साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दोनों खुश नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) की शूटिंग शिड्यूल को पूरा करके विदेश लौटी थीं। 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। निक के साथ मियामी जाने से पहले प्रियंका चोपड़ा के एक बयान ने सुर्खियां बटोरी थी। 
 

4 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : file photo
प्रियंका फेमस शो 'वाच व्हाट हैपेन्स लाइव' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कहा कि वह अपने पति निक से दूर रहती हैं तो दोनों एक-दूजे से चैट पर प्यार करते हैं। जब शो के होस्ट एंडी कोहेन ने अभिनेत्री से पूछा कि दूर रहने पर वो हर तरह की चैट और फेस टाइम सेक्स में विश्वास करती हैं तो इस पर प्रियंका ने कहा 'बिल्कुल'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Nick kissing - फोटो : instagram
इस शो के दौरान प्रियंका ने कई और खुलासे भी किए थे। जब एंकर ने प्रियंका से सवाल किया कि शादी के समय सबसे ज्यादा कौन रोया था तो प्रियंका ने चौंकाने वाला जवाब दिया। प्रियंका ने कहा कि शादी में निक सबसे ज्यादा रोए थे। इसके साथ ही प्रियंका ने बताया था कि दुल्हन के लिबास में मुझे देखकर निक रोने लगे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें