प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते 1 और 2 दिसंबर को दो अलग अलग रीति-रिवाजों से शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था जो कल शाम यानी 4 दिसंबर को रिवील कर दी गईं। प्रियंका-निक प्रियंका से पहले People मैगजीन ने दोनों की तस्वीरें शेयर की। क्रिश्चियन वेडिंग पर प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग के गाउन में नजर आईं थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका-निक
वहीं हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया गया लाल रंग का लहंगा पहना। प्रियंका इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। जैसे ही प्रियंका ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की वैसे ही उनकी तस्वीर वायरल होने लगी। अब आते हैं लहंगे पर। प्रियंका ने अपनी शादी के दिन जो लहंगा पहना था वो 3720 घंटों में तैयार किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka nick
- फोटो : amar ujala
प्रियंका के इस लहंगे को 110 करीगरों ने मिलकर बनाया। इस पर हिंदी में उनके पति निक और उनके पैरेंट्स मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा का नाम लिखा गया था। ये नाम प्रियंका की वेस्ट बेल्ट पर डिजाइन किए गए थे। जो कि गोल्डन कलर का था।
4 of 5
priyanka wedding pictures
- फोटो : instagram
शादी में पहनी गई प्रियंका की मुगल ज्वैलरी भी अनकट डायमंड, पन्ना और जपानी मोतियों से 22 कैरेट गोल्ड में बनी थी। इस मौके पर निक भी सब्यसाची की ही डिजाइनर शेरवानी में बिल्कुल भारतीय नजर आ रहे थे।
राजस्थान के जोधपुर में चार दिन की डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में प्रियंका गोल्डन कलर के लहंगे के साथ चूड़ा पहने बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं निक ब्लैक कलर के कोट-पैंट में नजर आए। प्रियंका ने अपने रिसेप्शन के लिए पीएम मोदी को भी न्योता दिया था। मोदी भी इस नए-नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।