फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रिसेप्शन में प्रियंका-निक को बधाई देने उमड़े दिग्गज, पीएम मोदी ने दिया ये गिफ्ट

Tue, 04 Dec 2018 09:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
priyanka nick - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी कर ली है। इन दोनों 1-2 दिसंबर को जोधपुरी में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। प्रियंका और निक की शादी का पहला ग्रैंड रिसेप्शन कल दिल्ली के होटल ताज पैलेस में हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
priyanka nick - फोटो : Instagram
रिसेप्शन में पहुंचे प्रियंका-निक बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। इसके अलावा इन दोनों की परिवार संग भी एक तस्वीर सामने आईं। इस तस्वीर में प्रियंका की मां और निक जोनस के माता-पिता दिखाई दे रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पहुंचे। उन्होंने प्रियंका और निक को आशीर्वाद दिया और तोहफे में गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भी दिया।
विज्ञापन

3 of 11
Priyanka Nick - फोटो : Instagram
रिसेप्शन पार्टी में प्रियंका-निक के करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक की इस रिसेप्शन में देश के और भी कई नामी लोग भी पहुंचे। इस बीच होटल ताज पैलेस को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।

4 of 11
sophie turner - फोटो : instagram
दिल्ली रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर भी बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। होटल में सभी इंतजाम एकदम रॉयल तरीके से किए गए थे। खबरों की मानें तो दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका और निक दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देंगे।
विज्ञापन

5 of 11
priyanka chopra - फोटो : instagram
अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका ने किसको न्यौता दिया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका और निक ने पूरे बॉलीवुड को इनविटेशन भेजा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से शादी की थी।
विज्ञापन

6 of 11
priyanka nick - फोटो : social media
प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें तो पहले ही सामने आ गई थी, हालांकि फैंस को अब इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। जैसी ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 
विज्ञापन

7 of 11
priyanka chopra - फोटो : instagram
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जोधपुर एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिए हैं। प्रियंका के साथ उनके जेठ-जेठानी जो और सोफी भी थे। इस दौरान प्रियंका सी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं। प्रियंका ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था, जबकि निक कैजुअल लुक में नजर आए। फैंस को देख प्रियंका और निक दोनों ने हाथ जोड़ सबका अभिवादन किया।
 

8 of 11
priyanka-nick reception - फोटो : PTI
 इस बीच शादी और रिसेप्शन से फ्री होने के बाद प्रियंका के काम के शेड्यूल का खुलासा हो गया है। वह निक जोनस के साथ हनीमून पर कब जाएंगी इस बात की भी जानकारी मिल गई है।

9 of 11
priyanka nick reception - फोटो : instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मुंबई रिसेप्शन से पहले प्रियंका चोपड़ा एक विज्ञापन कैंपेन के लिए शूट करेंगी। इसके बाद निक और प्रियंका मिलकर 15-16 दिसंबर को बॉलीवुड के दोस्तों और करीबियों के साथ मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करेंगे। 

10 of 11
priyanka nick reception - फोटो : instagram
इसके बाद प्रियंका अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग को फिर से शुरू करेंगी।अपने काम को लेकर प्रियंका ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खबर है कि द स्काई इज पिंक की शूटिंग के बाद प्रियंका और निक अपने हनीमून की तैयारियों में जुट जाएंगे।
विज्ञापन

11 of 11
priyanka nick reception - फोटो : instagram
 बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 27 दिसंबर के आसपास अपने हनीमून पर जाएंगे। न्यू ईयर साथ मनाने के बाद यह दोनों जनवरी के पहले हफ्ते में हनीमून से वापस लौटेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें