प्रियंका चोपड़ा के जेठ और निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस ने कुछ समय पहले गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एक्ट्रेस सोफी टर्नर से शादी कर ली थी। 1 मई 2019 को दोनों ने लॉस वेगास में शादी कर सभी को चौंका दिया था। शादी से पहले जो जोनस की बैचलर्स पार्टी में कुछ ऐसा हुआ था जिसके चलते वहां 3 बार पुलिस आ गई थी।
विज्ञापन
2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
- फोटो : instagram
हाल ही में जोनस ब्रदर्स एक चैट शो में पहुंचे थे। यहां उनके साथ 'Know Your Bro' गेम खेला गया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि जो जोनस की बैचलर्स पार्टी में सबसे वाइल्ड चीज क्या हुई थी?
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra vacation in Miami
- फोटो : instagram
इसके जवाब में निक जोनस ने कहा, 'जो की बैचलर्स पार्टी में पहली रात को पुलिस आई थी, ऐसा तीन बार हुआ था। यह अपने आप में बहुत अजीब चीज है लेकिन उस वक्त हम कहां थे यह और भी ज्यादा खराब है।'
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
निक जोनस ने आगे बताया, 'पार्टी में सब इस कदर खो गए थे कि जो ने अपनी शर्ट तक फाड़ दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दोस्तों की शर्ट भी फाड़ दी थी इसके बाद वो अजीब-अजीब सी हरकत करने लगे थे।'
बता दें कि जो जोनस और सोफी टर्नर ने अपनी शादी को कोई घोषणा नहीं की थी। शादी की बात तब पता चली थी, जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के बाद ही जो और सोफी ने शादी की बात मीडिया के सामने कबूल की थी।