Priyanka Chopra birthday celebration
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि उन्होंने शादी से पहले एक वीडियो शेयर करके फैंस को खुद बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं। इस वीडियो में प्रियंका ने बताया था- 'मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं।'