प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के अगले दूल्हा-दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं । दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद फैंस की नजरें प्रियंका और निक पर टिकी हैं । प्रियंका का शादी की तारीख से लेकर वेन्यू तक सब फिक्स हो चुका है लेकिन देसी गर्ल ने अभी तक किसी भी चीज का खुलासा नहीं किया है ।
विज्ञापन
2 of 6
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो प्रियंका 10 साल छोटे मंगेतर के साथ 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगी । वहीं 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी । अगस्त में दोनों का रोका हुआ था और उसी के बाद से इनकी शादी की चर्चा तेज हो गई थी । अब फाइनली प्रियंका और निक एक होने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
umaid palace
शादी के चलते प्रियंका चोपड़ा के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है । पूरा घर लाइट से जगमगा रहा है । प्रियंका के घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आ गई हैं । ऐसा लग रहा है कि सेलीब्रेशन शुरू हो चुका है । वहीं जोधपुर के उमेद पैलेस में भी शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं ।
4 of 6
umaid palace
- फोटो : instagram
ये एक इंटरनेशनल वेडिंग होगी । निक जोनस हॉलीवुड के फेमस पॉप गायक हैं । इस शादी में निक का पूरा परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे । उमेद पैलेस की बात करें तो ये भी 3D लाइट से सजा दिया गया है । उमेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है ।
विज्ञापन
5 of 6
umaid palace
- फोटो : instagram
उमेद में प्रियंका और निक चॉपर से पहुंचेंगे । वहीं मेहमानों के लिए भी चॉपर का इंतजाम है । ये चॉपर मेहमानों के आने-जाने के लिए लगाया गया है । ये खास इंतजाम इसलिए किया गया है कि मीडिया को तस्वीरें ना मिल पाएं । दीपिका की तरह फैंस प्रियंका की शादी की तस्वीरों के लिए भी तरस जाएंगे ।
उमेद पैलेस के अंदर की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं । जहां डीजे का सेटअप और लाइटिंग हो चुकी है । उमेद पैलेस के बाहर एक चॉपर भी खड़ा है । रिपोर्ट्स की मानें तो उमेद पैलेस में एक दिन का खर्च 43 लाख रुपए होगा । इसका मतलब 6 दिन का खर्च करीब 3 करोड़ रुपए होगा ।