इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ भारत आई हुई हैं । पिछले कुछ दिनों से दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से मीडिया में चल रही हैं । खबरों की मानें तो प्रियंका, निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए भारत लाई हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा निक से मिल चुकी हैं और उनका बयान भी सामने आया है । उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ डिनर के लिए गए थे । वहां करीब 10 लोग थे । निक से अभी ठीक से बात नहीं हो पाई है । वैसे भी मैं निक से पहली बार मिली थी ।'
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
मधु ने कहा कि पहली बार में निक के बारे में कोई भी राय बनाना जल्दबाजी होगी । बता दें कि इससे पहले जब उनसे प्रियंका की शादी किसी विदेशी से करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ये उन्हें मंजूर नहीं होगा ।
4 of 5
priyanka chopra
प्रियंका निक को अपने करीबी दोस्तों और परिवार से मिलवाने के लिए भारत लेकर आई हैं । भारत आने के बाद वे गोवा के लिए निकल गए । फिलहाल प्रियंका और निक ने अपने रिलेशन के बारे में कुछ नहीं कहा है ।
बता दें कि जब निक और प्रियंका डिनर के लिए गए थे तो दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे । भले ही प्रियंका और निक कुछ ना बोलें लेकिन उनकी नजदीकियों ने काफी कुछ कह दिया है । दोनों ने अपने हाथ में एक जैसी अंगूठी भी पहनी हुई है ।