फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन लुक में प्रियंका से कम नहीं लग रही थीं विदेशी सास, पीएम मोदी से भी कुछ इस अंदाज में मिलीं

Wed, 05 Dec 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
denise jonas - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में रॉय वेडिंग की । शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से हुई । प्रियंका-निक की शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे । इसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली के ताज पैलेस में प्रियंका-निक ने एक शानदार रिसेप्शन दिया । इस पार्टी में निक का पूरा परिवार और प्रियंका की मां लाइम लाइट में बनी रहीं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
denise jonas - फोटो : instagram
प्रियंका ने इस रिसेप्शन पार्टी में गोल्डन कलर का लहंगा पहना । साथ ही बालों मेंं सफेद गुलाब के फूल, हाथ में लाल चुड़ा और गले में मंगलसूत्र उनके दुल्हन लुक को पूरा कर रहा था । वहीं प्रियंका के 11 साल छोटे पति निक ब्लैक कलर के कोट-पैंट पहने नजर आए । 
 

 
विज्ञापन

3 of 6
denise jonas - फोटो : instagram
रिसेप्शन के लिए दिल्ली का ताज पैलेस पिंक और व्हाइट कलर के फूलों से सजाया गया था । इस रिसेप्शन में प्रियंका-निक का जलवा कायम रहा लेकिन देसी गर्ल की सास को जिसने देखा वो देखता ही रह गया । प्रियंका की सास डेनिस जोनस ने भी इंडियन लुक कैरी किया । 
 

4 of 6
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram
निक की मां डेनिस पीच कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । उन्हें देखकर ये कहना मुश्किल था कि वो प्रियंका की सास हैं । सोशल मीडिया पर डेनिस की वायरल हुई तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट भी किए । उनका भी कहना था, 'प्रियंका से ज्यादा सुंदर उनकी सास हैं ।'
 
विज्ञापन

5 of 6
denise jonas - फोटो : instagram
डेनिस अपनी बहू के रंग में ऐसी रंगी हैं कि जब पीए मोदी से मिलीं तो हाथ जोड़ लिए ।  प्रियंका की सास ने अपनी बहू की हर बात मानी और शादी के फंक्शन में इंडियन वियर कैरी किए । वहीं प्रियंका के सभी जेठ-जेठानी भी ट्रेडिशनल लुक में कमाल के लग रहे थे । ये कहना गलत नहीं होगा कि देसी गर्ल ने अपने विदेशी सुसराल को भारत के रंग में रंग दिया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
denise jonas - फोटो : instagram
बता दें कि डेनिस ने अपनी बहू को शादी के बाद बेशकीमती तोहफा दिया । प्रियंका की सास ने उन्हें हीरे के इयररिंग्स तोहफे में दिए हैं। इन इयररिंग्स की कीमत 79,500 डॉलर है जो कि भारतीय करंसी के अनुसार 55.46 लाख रुपए है। इन इयररिंग्स में 6.7 कैरेट के कुल 170 हीरे जड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें