फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा ने पहनीं इतनी महंगी ड्रेस, उतने में खरीद सकते हैं आलीशान घर

Wed, 08 May 2019 11:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
हर साल की तरह इस बार भी न्यूयार्क में मेट गाला का आयोजन किया गया। यहां सेलेब्स एग्जिबिट की थीम के मुताबिक ड्रेस चुनते-पहनते हैं। इसी के तहत इस बार सितारों को ऐसे ड्रेस पहनकर आने थे, जो आयरनी, ह्यूमर, पैरोडी, नकल, चालाकी और नाटकीयता को दिखाएं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
met gala 2019
मेट गाला में वैसे तो सभी का लुक जबरदस्त रहा। सिंगर लेडी गाना ने 4 बार ड्रेस बदलकर लोगों को हैरान किया वहीं कैटी पेरी ने बर्गर बन लोगों की दिल जीता। जब किम ट्रांसपैरंट ड्रेस में पहुंचीं तो वहां मौजूद लोग उन्हें देखते ही रह गए। ऐसा लगा मानों किम समंदर से नहाकर सीधा वहीं पहुंच गई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उनके लिए मेट गाला इसलिए भी खास रहा क्योंकि शादी के बाद पहली बार प्रियंका ने यहां निक जोनस के साथ पिंक कारपेट पर वॉक किया है। इस समारोह में प्रियंका के अलावा भारत से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चे प्रियंका के हुए।
 

4 of 5
priyanka chopra
भारतीय फैंस ने उन्हें उनके लुक के लिए खूब ट्रोल किया। किसी ने कहा- भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावें। तो कोई बोला- प्रियंका अपनी फैशन सेंस इंडिया में भूल गईं हैं। उन्हें इंडिया जरूर लौट आना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Nick Met Gala 2019 - फोटो : twitter
लेकिन आपको बता दें जिस लुक और ड्रेस के लिए प्रियंका इतनी ट्रोल हुई उसे बनाना आसान नहीं था न ही वो कोई सस्ती ड्रेस थी। प्रियंका चोपड़ा के 'Dior' गाउन की कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं इसके साथ उन्होंने जो डायमंड ईयररिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें