प्रियंका चोपड़ा पिछले हफ्ते जब से अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोंस के साथ मुंबई आईं तब से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वह शादी का मन बना चुकी हैं। उम्र में अपने से 10 साल छोटे गीतकार-गायक निक को प्रियंका खास तौर पर अपनी मां और भाई सिद्धार्थ से मिलाने भारत लाई हैं।
मुंबई में दो रातें बिताने और अपने परिवार-दोस्तों से मिलने के बाद निक को लेकर प्रियंका गोवा चली गई हैं। दोनों के साथ प्रियंका के भाई और उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा भी गोवा गए हैं।