फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच देर रात मां के साथ अस्पताल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

Tue, 12 Mar 2019 12:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : twitter
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी में नजर आई थीं। इस खास मौके पर प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और भाई के साथ दिखी थीं। भाई की रोका सेरेमनी, अंबानी परिवार के फंक्शन और आने वाली फिल्म की शूटिंग शिड्यूल को पूरा करने के बाद अब प्रियंका विदेश लौट चुकी हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि विदेश जाने से पहले प्रियंका अपनी मां के साथ मुंबई के अस्पताल गई थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : twitter
खबरों की मानें तो प्रियंका मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) देर रात गई थीं। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपने किसी रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गई थीं। कुछ दिन पहले प्रियंका की प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई थीं। दरअसल, प्रियंका एक इवेंट की जब तस्वीरें वायरल हुईं तो लगा कि उनका टमी थोड़ा सा बाहर दिख रहा है। इन तस्वीरों को देख मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर आ गई। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : twitter
खबर तेजी से वायरल हुई लेकिन प्रियंका या निक का इस पर कोई बयान नहीं आया। हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस मामले पर बयान दिया। मिड डे बात करते हुए मधु चोपड़ा ने कहा, 'ऐसा सिर्फ कैमरे के गलत एंगल से फोटो लेने की वजह से हुआ। यह बहुत खराब एंगल था। उसका आउटफिट बहुत अच्छा था। सिर्फ तस्वीरों की वजह से ऐसा लगा। मैंने यह खबर देखने के बाद प्रियंका से फोन पर बात की। उसने मुझसे कहा कि वो थक गई थी इसलिए ऐसा पॉस्चर आ गए।'

4 of 5
priyanka and madhu chopra - फोटो : file photo
मधु चोपड़ा ने आगे कहा- 'मैंने उससे कहा कि यह लोग क्या कह रहे हैं। फिर उसने कहा मम्मा मुझे थोड़ा अकेला छोड़ दो।' आपको बता दें, प्रियंका ने निक जोनस से 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद पैलेस से शादी की थी । इसके बाद प्रियंका ने 3 रिसेप्शन भी दिए। प्रियंका शादी के करीब 3 महीने बाद भारत लौटी थीं। 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग अंडमान में करने के बाद वह विदेश लौट चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' महिलाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म से देसी गर्ल करीब 3 साल बाद हिंदी सिनेमाजगत में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी पर आधारित है जो pulmonary fibrosis से पीड़ित थीं और उनकी मौत 18 साल की उम्र में हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें