पूरे देश की महिलाओं की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा । इनमें सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और नेहा धूपिया का ये पहला करवाचौथ था । करवाचौथ से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी करवाचौथ का व्रत रखेंगी ।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra and nick jonas
प्रियंका और दीपिका दोनों ही अगले महीने तक शादी के बंधन में बंध जाएंगी । प्रियंका की निक जोनस से सगाई भी हो चुकी है । वहीं दीपिका की शादी 15 नवंबर को फिक्स हुई है । अभी दीपिका के करवाचौथ मनाने की खबर नहीं आई है लेकिन प्रियंका ने निक के लिए जरूर व्रत रखा था ।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
इस बात का खुलासा प्रियंका के इंस्टाग्राम स्टेटस से हुआ । प्रियंका ने स्टेटस में लिखा, 'चांद छुपा बादल में...' । प्रियंका के इस स्टेटस से पता लग रहा है कि उन्हें भी चांद का इंतजार था । जिससे वो व्रत तोड़ सकें । बात दें कि निक, प्रियंका से 9 साल छोटे हैं ।
4 of 5
PRIYANKA CHOPRA
- फोटो : self
प्रियंका हमेशा ये कहती रहती हैं कि वो भले ही हॉलीवुड में काम कर रही हों लेकिन अपनी भारतीय सभ्यता को नहीं भूली हैं । उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। इसलिए अब प्रियंका ने निक की लंबी उम्र के लिए न्यूयॉर्क में रहकर भी करवाचौथ का व्रत रखा ।
प्रियंका ने अपने टि्वट हैंडल पर महिलाओं को करवाचौथ की बधाई देते हुए लिखा था, 'सभी को करवाचौथ की बधाई । आज का चांद आप दोनों के साथ रहने का साक्षी बने ।' बता दें कि प्रियंका और निक जोधपुर में शादी करेंगे । शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।