फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने परदेस में मनाया करवाचौथ, पति निक जोनस के साथ लाल साड़ी में दिया रोमांटिक पोज

Thu, 05 Nov 2020 03:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
बीते दिन देशभर में करवाचौथ की धूम रही। आम से लेकर खास तक सभी लोगों ने इस पर्व को मनाया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत भी रखा। लेकिन केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस पर्व को मनाया गया। हम बात कर रहे हैं यहां देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका ने भी अपने पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखा और पूजा की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी कर विदेश में बस गई हों लेकिन वो अपना देश, यहां की संस्कृति और संस्कार नहीं भूली हैं। ये बात प्रियंका समय समय पर लोगों को बताती रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने करवाचौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए करवाचौथ की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें से पहली तस्वीर में प्रियंका पूजा की थाली हाथ में लिए खड़ी हैं और मुस्कुरा रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/priyankachopra
तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पति निक जोनस के लिए प्यार का इजहार भी किया है। प्रियंका के देसी लुक को हमेशा ही फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी इन तस्वीरों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की करवाचौथ की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram: @priyankachopra
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हर साल निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इसके अलावा वो हर भारतीय त्योहार को भी उसी अंदाज में मनाती हैं जैसा वो भारत में रहते हुए मनातीं। गौरतलब है कि निक और प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों ने भारतीय और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद करते हैं।

पढ़ें: जी5 ने इस बार उठाया अहम समस्या से परदा, एसटीएफ और नक्सिलियों के संघर्ष की ये है रोचक कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें