प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोनों बच्चियों के लिए हर मुमकिन कोशिश करने की लोगों से अपील कर रही हैं। प्रियंका कहती हैं कि, 'उन्होंने जब ये शॉर्ट फिल्म देखी थी, तभी फैसला कर लिया था कि इन बच्चियों के लिए कुछ न कुछ करना है। अब वो समय आ गया है।' एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'आप लोग इस फिल्म को देखें और साथ ही दोनों बच्चियों की शिक्षा के लिए अमूल्य सहयोग करें।'