फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक

Tue, 06 Sep 2016 06:17 PM IST
अमित कर्ण/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 5
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने गुरुवार को टेलीकॉम सेक्टर को नए युग में ले जाने का ऐलान किया। उसके तहत रिलायंस‌ जियो के सिम में फोन से कॉल के लिए कोई पैसा नहीं चुकाना होगा। सिर्फ इंटरनेट के लिए डेटा इस्तेमाल करने की फीस देनी होगी। उनके इस ऐलान से बॉलीवुड जगत में भी खुशी की लहर है। प्रियंका चोपड़ा ने तो बकायदा रिलायंस जियो का नंबर लेने के लिए फॉर्म भी भर दिया है।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक

2 of 5
वैसे तो मुकेश अंबानी के बिजनेस से लेकर फिल्मी व सियासी घरानों के साथ बड़े अच्छे संबंध हैं। वहीं खुद मुकेश अंबानी के संग प्रियंका चोपड़ा के भी बड़े अच्छे संबंध हैं। दोनों को दो साल पहले प्रियदर्शनी अकादमी ग्लोबल अवार्ड संयुक्त रूप से मिला था। प्रियंका चाहतीं तो उन्हें रिलायंस जियो का सिम बिना फॉर्म भरे भी मिल सकता था मगर उन्होंने प्रॉसेस को फॉलो करना ज्यादा सही समझा। 
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक

3 of 5
प्रियंका के अलावा सचिन तेंदुलकर भी रिलायंस जियो के नए ग्राहक बन सकते हैं। मुकेश अंबानी के संग उनकी दोस्ती तो जगजाहिर है। उन्होंने चार साल पहले जब शतकों का रिकॉर्ड कायम किया था तो उसकी खुशी में मुकेश अंबानी ने अपने घर एक जलसा आयोजित किया था। 

प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक

4 of 5
आमिर खान भी रिलायंस जियो के नंबर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वो वैसे भी रिलायंस फोन के ग्राहक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने भरा रिलायंस जियो का फॉर्म, शाहरुख भी बन सकते हैं ग्राहक

5 of 5
अब बचे शाहरुख व सलमान। उनकी भी मुकेश अंबानी से गाढ़ी दोस्ती है। शाहरुख खान ने तो पिछले साल रिलायंस जियो की सबसे पहले लॉन्चिंग का आधिकारिक ऐलान  किया था। यह कार्यक्रम मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित हुआ था। किंग खान ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में हवा में बांहें लहरा इस सिम को लॉन्च किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें