फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड निक को समय देने का बहाना बनाकर प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी 'भारत', असली वजह तो ये है..

Fri, 27 Jul 2018 10:21 AM IST
ऐटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा दो साल तक हॉलीवुड प्रोजेक्ट करने के बाद अब बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं । उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'भारत' साइन की थी । दो दिन पहले ही प्रियंका इंडिया लौटीं और सलमान को ऐसा तगड़ा झटका दिया कि उन्होंने सोचा भी नहीं होगा ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
दरअसल, प्रियंका भारत आईं और डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कहा कि उन्हें निक को समय देना है और फिल्म में काम करने से मना कर दिया । जी हां, प्रियंका ने 'भारत' छोड़ दी है । इस बात की जानकारी अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दी ।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
अली अब्बास जफर ने लिखा, 'जी हां, प्रियंका अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं । इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण है । उन्होंने हमें बताया कि वो निक को समय देना चाहती हैं और हम उनके लिए बहुत खुश हैं । भारत की टीम की ओर से प्रियंका को बहुत सारा प्यार और बधाई ।'



 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
वहीं न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने निक की वजह से फिल्म नहीं छोड़ी । बल्कि उनके हाथ कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। शायद निक का नाम लेकर वो बचना चाह रही हों । वहीं कुछ और न्यूज साइट उनकी शादी की अटकलों को कंफर्म भी कर रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि 'भारत' की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही थी लेकिन अब सलमान को नई हीरोइन की तलाश है । प्रियंका और सलमान खान ने साल 2004 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में काम किया था । इसके बाद साल 2007 में 'सलाम-ए-इश्क' में नजर आए थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें