Priyanka Chopra
इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि इटली में जब वह शो की शूटिंग कर रही थीं, तब वह घायल हो गई थीं। उन्होंने बताया कि इटली में वह क्रू में इकलौती महिला थीं। शाम को वह अन्य सदस्यों के साथ घूमने-फिरने निकलीं। इस दौरान वे सभी टस्कन वाइन का लुत्फ उठा रहे थे। तभी प्रियंका चोपड़ा के घुटनों में चोट लग गई।