भारत के साथ-साथ दुनिया भर में अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान उनके पति निक जोनस भी उनका साथ देने के लिए रेड कॉर्पेट पर उतरे थे। कई जगह वह प्रियंका की ड्रेस संभालते भी नजर आए थे। इस बात से पता चलता है कि दोनों के बीच कितना प्यार है। ये बात तो सब जानते हैं कि निक जोनस एक अमेरिकी नागरिक हैं। हाल ही में एक शख्स ने निक से सवाल किया कि वो इस बार वर्ल्ड कप में किस टीम का सपोर्ट करेंगे तो इस पर निक ने जो जवाब दिया उसे आप पढ़िए।