फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस को निक से मिलते देख प्रियंका को नसीहत देने लगे यूजर्स, 'ऐसे तो पति को खो दोगी'

Mon, 09 Sep 2019 04:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की फैन फॉलोइंग हॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया में है। हाल ही में पाकिस्तान की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस मेहविश हयात, निक को देखते ही उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं। इस बात की जानकारी मेहविश ने खुद दी है। मेहविश, निक जोनस की बहुत बड़ी फैन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
nick jonas - फोटो : social media
मेहविश और निक की साथ में तस्वीरें सामने आई हैं । ये तस्वीर मेहविश ने शेयर की हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा, ''देखिए मुझे कौन मिला... न्यूयॉर्क में यूएस ओपन मेन्स मीफाइनल में हिस्सा लेते वक्त। वो एक बात जिस पर हम दोनों ही सहमत थे कि हमारा सपोर्ट राफेल नडाल को था।''
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
मेहविश ने बताया कि निक जोनस को उन्होंने एक टेनिस मैच में हिस्सा लेते वक्त देखा और देखते ही वो उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं। मेहविश और निक की मुलाकात न्यूयॉर्क के बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में हुई। मेहविश की इस तस्वीर पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं । 
 

4 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
इस फोटो को देख कुछ प्रियंका को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ मेहविश को । एक यूजर ने लिखा, 'निक, प्रियंका से ज्यादा मेहविश के साथ खुश लग रहे हैं ।' एक और यूजर ने लिखा, 'प्रियंका जरा देखो, तुम एंबेसडरशिप और पति दोनों को खो दोगी ।' एक और ने लिखा, 'मुझे लगता है कि ये भी अपनी पत्नी से तंग आ गया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा, 'क्या निक को पता है कि कुछ दिन पहले तुमने प्रियंका को नेशनल टीवी पर क्या कुछ कहा था ।' बता दें कि पिछले दिनों मेहविश ने प्रियंका के बारे में कहा था वो एक सेलेब्रिटी और यूनाइटेड नेशन की गुडविल एंबेसडर हैं । इस नाते वो अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में फेल हुई हैं । ऐसे में जब मेहविश, प्रियंका के पति के साथ नजर आईं तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें