फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के खुलासे के बाद सामने आया वीडियो, वरुण धवन के गाने पर जमकर झूमते दिखे निक

Sat, 28 Sep 2019 11:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रचार प्रसार में जुटी हैं। इस बीच वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे कर रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में बताया था कि उनके पति निक जोनस को केवल अंग्रेजी गाने ही नहीं बॉलीवुड के गाने सुनना भी काफी पसंद है। प्रियंका ने आगे बताया कि निक का स्वभाव बिल्कुल पंजाबी है और स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड म्यूजिक सुनते हैं। अब निक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो हिंदी गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
निक जोनस अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' के गाने 'फर्स्ट क्लास' पर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। निक जोनस इस गाने को सुनते हुए काफी एंजॉय कर रहे हैं। वीडियो को निक जोनस के भाई केविन निक जोनस ने शेयर किया है उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'निक ठीक हो?'
विज्ञापन

3 of 5
nick jonas - फोटो : instagram
निक का ये वीडियो देख साफ है कि प्रियंका यूं ही नहीं कह रही थीं निक को बॉलीवुड गानों का काफी शौक है। कुछ दिनों पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें निक और प्रियंका दोनों बॉलीवुड गानों पर थिरकते नजर आए थे।

4 of 5
Nick Jonas - फोटो : instagram
हाल ही में प्रियंका जब भारत पहुंचीं तो कुछ घंटे बाद ही निक का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह प्रियंका से वीडियो कॉल करते हुए नजर आए। निक जोनस अपने प्रशंसकों से मिलते हुई दिखाई दे रहे हैं। निक के हाथ में फोन है जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा से वीडियो कॉल करते हुए स्पॉट हुए। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है- 'निक जोनस पत्नी प्रियंका को यहां जो भी हो रहा है वह दिखा रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the sky is pink - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से करीब तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें