प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंज्वॉय कर रही हैं । प्रियंका ने 2 महीने पहले जोधपुर के उमेद भवन में निक से शादी की थी । अब प्रियंका के ससुराल में सबसे बड़ी गुड न्यूज आई है । इस बात की जानकारी खुद निक जोनस ने दी है ।
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra nick jonas
शादी और 2-3 हनीमून मनाने के बाद अब प्रियंका-निक अपने-अपने काम पर लौट आए हैं । प्रियंका जहां अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म Isn't it romantic को प्रमोट कर रही हैं, वहीं पति निक जल्द जुमानजी- वेलकम टू जंगल के सीक्वल की शूटिंग शुरू करने वाले हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
निक ने अपने फैंस को यह गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए दी है । निक ने फिल्म मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है । निक ने लिखा है- अंदाज़ा लगाइए, कौन लौट रहा है। जुमानजी सीक्वल आ रहा है । एलेक्स को पर्दे पर वापस लाने से ज़्यादा रोमांचक कुछ नहीं हो सकता।
4 of 5
priyanka chopra nick jonas
निक ने जुमानजी- वेलकम टू जंगल में एलेक्स का किरदार निभाया था। फिल्म में वो ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। जुमानजी निक के लिए कई मायनों में स्पेशल है। दरअसल, निक को प्रियंका से मिलवाने में इस फिल्म की अहम भूमिका रही है।
दरअसल, प्रियंका ने बेवॉच से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू किया था। इसमें ड्वेन जॉनसन लीड रोल में थे। ड्वेन ने निक के साथ 'जुमानजी' में अहम किरदार निभाया था । प्रियंका और निक के साथ काम करने की वजह से इन्हें मिलवाने में ड्वेन जॉनसन अहम कड़ी बने थे ।