फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा का लिपलॉक वीडियो वायरल, हाल ही में की है सगाई

Tue, 31 Jul 2018 12:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने के बाद हर तरफ उनकी और निक की चर्चा है। खबरें हैं कि प्रियंका और निक 16 सितंबर को शादी कर सकते हैं। इस बीच प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको सीजन 3 के को-स्टार एलन पावेल से लिपलॉक करतीं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
priyanka chopra
उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। बता दें प्रियंका बॉलीवुड छओड़ने के बाद लंबे समय से हॉलीवुड में एक्टिव हैं। वे टीवी शो क्वांटिको से 2015 से जुड़ी हैं। इस शो में वे लीड कैरेक्टर एलेक्स पेरिश का किरदार निभा रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म इजंट इट रोमांटिक 2019 में रिलीज होगी। इतना ही नहीं खबर है कि प्रियंका फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
priyanka chopra
प्रियंका का ये लिपलॉक सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 2016 में आई बॉलीवुड फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आई थीं। खबरों की मानें तो प्रियंका ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से 16 सितंबर को शादी कर सकती हैं। दरअसल, 16 सितंबर को निक का बर्थडे है। प्रियंका ने अपने जन्मदिन पर यानी 18 जुलाई को सगाई की थी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें, 'भारत' फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं। हालांकि प्रियंका ने अब इससे किनारा कर लिया है इस फिल्म में प्रियंका की जगह कटरीना कैफ ने ले ली है। प्रियंका के इस फिल्म से किनारा करने की वजह फिल्म में मन मुताबिक स्क्रीन स्पेस न मिलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें