फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB घोटालाः नीरव मोदी को नोटिस भेजने की खबरों पर सामने आईं प्रियंका, दिया बड़ा बयान

Fri, 16 Feb 2018 10:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई ब्रांच में नीरव मोदी के 11,400 करोड़ रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद खबर थी कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी को नोटिस भेजा है। फिलहाल इस खबर में जरा भी सच्चाई नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 6
Priyanka Chopra
इतने बड़े घोटाले के खुलासे के बाद सुबह से खबर वायरल थी कि प्रियंका ने नीरव को नोटिस भेजा है और केस करेंगी। हालांकि उनकी टीम के एक स्पोक्सपर्सन ने इस विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'कई खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी पर केस कर दिया है लेकिन यह सच नहीं है। हालांकि प्रियंका इस वक्त उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ने के लिए कानूनी सलाह जरूर ले रही हैं।' 
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka Chopra
नीरव मोदी के 11,000 करोड़ रुपये के खुलासे के बाद प्रियंका चोपड़ा ने उनके लग्जरी ब्रैंड से कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला जल्द ले सकती हैं।  आपको बता दें कि प्रियंका इस ब्रांड से हाल ही में जुड़ी थीं। बता दें कि नीरव के जूलरी ब्रैंड से कई सिलेब्स जुड़े हैं। 

4 of 6
Priyanka Chopra
प्रियंका नीरव मोदी की कंपनी द्वारा तैयार हीरे के आभूषणों का विज्ञापन करती हैं। साथ ही वह कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस के इस कदम से वित्तीय फर्जीवाड़े में फंसे गुजरात के इस कारोबारी की परेशानियां और अधिक बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
nirav modi
गौरतलब है कि PNB ने 14 फरवरी 2018 को 11,400 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की जानकारी दी थी। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज पर नीरव मोदी के पक्ष में हजारों करोड़ रुपये की लोन गारंटी जारी कर दी थी। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरबीआई के आंकड़ों का हवाला देते हुए हाल में ही संसद में बैंकिंग सेक्टर में धोखाधड़ी के मामलों की जानकारी दी थी। उन्होंने 21 दिसंबर 2017 तक के डाटा के आधार पर बैंकों में ऐसे 25,600 से ज्यादा मामले सामने आने की बात कही थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nirav Modi
पीएनबी महाधोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को नीरव के 9 ठिकानों पर छापे मारे। 11,300 करोड़ रुपये के इस फर्जीवाड़े में सीबीआई ने भी 31 जनवरी को एक प्राथमिकी दर्ज की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरव मोदी इस समय देश में नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें