प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं, जो हॉलीवुड में सक्रिय हैं। अभिनेत्री अपने काम के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ लास वेगस में रहती हैं, जहां से वह अपनी और निक की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को एक रोमांटिक सरप्राइज दिया है, जिसकी झलक निक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दिखाई है।