फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को हुआ कोरोना वायरस का खौफ, खुद को किया घर में बंद !

Sun, 15 Mar 2020 04:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है। हर देश की सरकार इस खतरनाक वायरस से लड़ने की कोशिश में लगी हुई है वहीं अपने देश के नागरिकों को सावधान रहने की सलाह भी दे रही है। कोरोना वायरस का खौफ आम लोगों के अलावा खास लोगों में भी काफी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस वायरस से बचने में लगे हुए हैं वहीं वह अपने फैंस को भी कोरोना वायरस की चपेट में ना आने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : insatgram
इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस के चलते खुद को घर में बंद करने का फैसला किया है। प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि घर में रहना कितना सुरक्षित है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने पैट डॉग के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इस समय अपने घर पर रहना ही सुरक्षित है। ऐसे में जीनो का मुझे गले लगाना कितना अच्छा महसूस करवाता है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया यूजर्स और प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामाने आया था। इस वीडियो में वह कोरोना वायरस से बचने के लिए हैल्लो के बजाय नमस्कार करने की सलाह दे रही थीं। प्रियंका ने एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय तरीका अपनाने की सलाह दी है। प्रियंका के वीडियो को सोशल मीडिया पर पसंद किया गया। दरअसल उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुकता फैलाने का प्रयास किया।

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें हैं, जिसमें वह हाथ जोड़कर नमस्कार करते नजर आईं। प्रियंका की ये तस्वीरें अलग अलग कार्यक्रमों की हैं। इस वीडियो के साथ ही प्रियंका ने फैंस के लिए बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सारी बात नमस्ते की है। दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को ग्रीट करने का एक पुराना लेकिन नया तरीका। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा कभी भी किसी भी कार्यक्रम में जाती हैं तो सभी को वहां पर नमस्ते करके भी दूसरों को सम्मान देती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इस अंदाज को फैंस शुरू से ही काफी पसंद करते रहे हैं। वहीं बात करें कोरोना वायरस की तो महाराष्ट्र में 59 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं, कोच्चि से दुबई जा रही फ्लाइट में एक ब्रिटिश यात्री भी संक्रमित पाया गया है। अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 107 हो गई है इसमें विदेशी भी शामिल हैं। इसी बीच ईरान में फंसे 234 भारतीय और इटली में फंसे 218 भारतीयों को स्वदेश लाया गया है। 

पढ़ें: इन 10 किरदारों ने आलिया को बनाया हीरोइन नंबर वन, फिल्म दर फिल्म यूं हासिल की शोहरत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें