फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर्स पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- 'ट्रोल होने की वजह से कोई भी उठा सकता है आत्मघाती कदम'

Mon, 04 Mar 2019 05:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा से अपनी बेबाक राय रखने के लिए चर्चा में रहती हैं। इस बार भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग से कलाकारों पर मानसिक तौर पर सबसे ज्यादा दवाब होता है। साथ ही ट्रोलिंग की खबर बनाने पर उन्होंने मीडिया को भी आड़े हाथ लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
अभिनेत्री ने कहा- 'मीडिया में ट्रोलिंग की खबरें खूब देखने और सुनने को मिलती है कि कोई व्यक्ति इस बात के लिए ट्रोल हुआ, उसके लिए ट्रोल हुआ। दरअसल, लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हैं, लेकिन मुझे यह कभी समझ में नहीं आता है कि किसी व्यक्ति की राय कैसे खबर बन सकती है। मीडिया 500-600 या 1000 लोगों के विचारों को इतना महत्व कैसे देता है, जिनकी कोई साख नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि इस तरह ट्रोलिंग के चलते कलाकारों पर मानसिक तौर पर सबसे ज्यादा दवाब होता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि इंटरनेट से बनने वाली राय से किसी की जिदंगी पर कैसा असर हो सकता है। 'फैशन' एक्ट्रेस ने कहा कि ट्रोल होने की वजह से कोई भी या फिर उसके परिवार का सदस्य आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो सकता है।

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
खुद के ट्रोल होने पर अभिनेत्री ने कहा है- 'मैं अपनी जिंदगी किसी और के हिसाब से नहीं जी सकती। मैं हमेशा से अपने मन की सुनती हूं, मैं यह भी समझती हूं कि मैं एक सार्वजनिक हस्ती हूं, शायद इसलिए मैं दूसरों की भावनाएं जानने में बहुत माहिर हूं।' गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका और फरहान अख्तर इससे पहले 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका और फरहान अख्तर के अलावा रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें