फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे पर 80 हजार की पहनी थी ड्रेस, साढ़े तीन लाख का काटा केक

Tue, 30 Jul 2019 12:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra birthday celebration - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। ये उनका शादी के बाद पहला जन्मदिन था। निक ने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जन्मदिन के कई दिनों बाद तक इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। बर्थडे पर प्रियंका का ग्लैमरस लुक चर्चा में रहा था। इस बीच प्रियंका के बर्थडे केक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra birthday celebration - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे के दिन रेड ड्रेस के साथ क्रिस्टल क्लच कैरी किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने रेड लिपस्टिक के साथ हूप ईयरिंग्स और मैटेलिक हील्स पहनी थी। वहीं प्रियंका की तरह उनका बर्थडे केक भी स्पेशल था। रेड एंड गोल्ड बर्थडे केक उनकी ड्रेस के मैचिंग का था। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका का यह केक उनकी ड्रेस से भी ज्यादा कीमत का था। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra birthday celebration - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे केक को मियामी बेस्ड डिवाइन डिलीशियस ने तैयार किया था। कंपनी ने यह बताया कि निक चाहते थे कि केक रेड एंड गोल्ड हो, क्योंकि प्रियंका रेड कलर की ड्रेस पहनने वाली थीं और उन्हें गोल्ड पसंद है। इसके अलावा उन्होंने केक की कीमत भी बताई। प्रियंका के इस बर्थ डे केक की कीमत 3 लाख 45 हजार रुपये थी, जो कि उनकी आउटफिट की कीमत से भी ज्यादा थी।

4 of 5
Priyanka Chopra birthday celebration - फोटो : instagram
पिंकविला से बातचीत में डिवाइन डिलीशियस केक ने इस बर्थडे केक की जुड़ी कई जानकारी साझा की है। खबर के मुताबिक केक को प्रियंका की ड्रेस से मैचिंग बनाने का आइडिया निक का था। बात करें प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत की तो इसकी कीमत 78,790 ($1145) रुपये है। वहीं इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने जो क्लच कैरी किया था उसकी कीमत  3,78,124. ($5945) रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। अपने बर्थ डे से ही प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और परिवार के साथ मियामी में समय बिता रही हैं। मियामी के दौरान बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें