प्रियंका चोपड़ा अपने अफेयर के साथ सलमान खान की फिल्म 'भारत' को लेकर भी चर्चा में हैं । इस फिल्म के साथ प्रियंका 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं । खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए प्रियंका ने मोटी रकम मांगी है ।
विज्ञापन
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका बॉलीवुड के साथ अब हॉलीवुड स्टार भी हो गई हैं । बॉलीवुड में मेल एक्टर्स की फीस फीमेल एक्टर्स के मुकाबले ज्यादा होती है । ऐसे में अब प्रियंका कॉम्प्रोमाइज करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं । जानते हैं इस फिल्म के लिए प्रियंका ने कितने रुपए चार्ज किए ।
विज्ञापन
3 of 6
प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि दीपिका पादुकोण को फिल्म 'पद्मावत' के लिए शाहिद और रणवीर से ज्यादा फीस मिली थी । ऐसे में प्रियंका कैसे पीछे रहतीं । मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका की टीम ने 14 करोड़ रुपए की डिमांड की थी ।
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा
काफी बातचीत के बाद मेकर्स ने प्रियंका को 12 करोड़ में मना लिया है। अब प्रियंका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं । हाल ही में प्रियंका ने फीस में असमानता को लेकर बड़ा बयान दिया था ।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा
उन्होंने कहा था, 'अगर आपको किसी बड़े मेल स्टार के साथ कास्ट किया जा रहा है तो फिर आपकी फीस को लेकर ज्यादा कोई बात नहीं करता है ।' बता दें कि प्रियंका ने दो हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है ।
एक है 'A Kid Like Jake' । जो जून में रिलीज होगी । वहीं दूसरी फिल्म का नाम है 'Isn't It Romantic?'। यह फिल्म वैलेंटाइन 2019 में रिलीज होगी । इस फिल्म में प्रियंका एक योगा टीचर का रोल प्ले कर रही हैं ।