फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेकेशन में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के इस गाने पर किया ऐसा डांस, देखते रह गए ससुरालवाले

Wed, 27 Mar 2019 10:42 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra vacation in Miami - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनस (Nick Jonas) और ससुरालवालों के साथ मियामी में हॉलीडे मना रही हैं। प्रियंका और निक सोशल मीडिया पर लगातार नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। खास बात यह है कि प्रियंका को इस तरह से डांस करता हुआ देख निक भी खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Vacation in Miami - फोटो : instagram
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' (Veere Di Wedding) के 'तारीफां' गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका के साथ निक जोनस, सोफी टर्नर, केविन जोनस और जो जोनस भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका के अलावा निक ब्रदर्स और सोफी भी डांस कर रही हैं। इससे पहले प्रियंका का सकर गाने पर डांस करते हुए वीडियो आया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : instagram
वेकेशन की तस्वीरों में प्रियंका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। यहां तक कि प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) के साथ पानी में रेस लगाती हुई भी दिखाई दीं। प्रियंका का यह अंदाज यकीनन उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। वहीं एक तस्वीर में निक और प्रियंका एक दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई दिए।

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। निक से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा स्विटजरलैंड भी गई थी। स्विजटरलैंड में प्रियंका के मायके के अलावा ससुराल के लोग भी साथ दिखे। प्रियंका और निक की शादी दिसंबर, 2018 में हुई थी। इन दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रिवाजों से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) की शूटिंग शिड्यूल को पूरा करके विदेश लौटी थीं। 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें