फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ बचपन की तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस पहचानिए कौन? यूपी से है गहरा नाता

Mon, 10 Jun 2019 02:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Ashok Chopra - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने परिवार के बहुत करीब हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वह आए दिन सोशल मीडिया पर परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पिता के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक इमोशनल कैप्शन लिखा जिसे पढ़कर आप इतना जरूर कह सकते हैं प्रियंका पिता को खोने के गम से अभी तक उबर नहीं पाई हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका और उनके पिता अशोक चोपड़ा - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पिता अशोक चोपड़ा (Ashok Chopra) का निधन 10 जून, 2013 को हुआ था। पिता की डेथ एनिवर्सरी पर प्रियंका ने पिता के साथ की बचपन की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही लिखा- '6 साल बीत गए, ऐसा लगता है कि हमनें आपको बस कल ही खो दिया। पापा आपको बहुत मिस करती हूं।' इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एक पेड़ की टहनी पर बैठी हुई हैं और पोज दे रही हैं। वहीं उनके पिता उनके पास खड़े हुए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra and Madhu - फोटो : file photo
प्रियंका पिता अशोक चोपड़ा के दिल के बेहद करीब थीं। पिता के निधन के वक्त वह टूट गई थीं। पिता के निधन के बाद प्रियंका ने अपने परिवार को संभाला। प्रियंका ने बीते साल 24 अगस्त को अपने पिता का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था। प्रियंका ने लिखा था- 'आपको बहुत मिस करती हूं। जन्मदिन मुबारक हो।' इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने  वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके पिता के साथ बिताए गए लम्हों ही कुछ तस्वीरें हैं।
 

 

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
पिता के जन्मदिन को खास तरह से याद करने के लिए प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और जाह्नवी कपूर के साथ डिनर पर भी गई थीं। इस डिनर डेट की कई तस्वीरें सामने आई थीं। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी मां के साथ केक काटती हुई नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and madhu chopra - फोटो : file photo
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा मुख्य तौर पर बरेली की रहने वाली हैं। प्रियंका के पिता अशोक चोपडा़ पेशे से डॉक्टर थे। प्रियंका के पिता के निधन के बाद मुंबई अंधेरी में एक रोड का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक चोपड़ा मार्ग रखा गया। फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें