प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram: @priyankachopra
दो दिन पहले ‘बंबल’ की तरफ से कुछ आंकड़े भेजे गए। आंकडों में जिस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया, उसमें कहा गया कि नई दिल्ली ने बीते साल लॉकडाउन के दौरान देश में सबसे ज्यादा ब्रेकअप (जोड़ियों का बिखराव) देखा। कहा गया कि देश के 28 फीसदी ब्रेकअप अकेले दिल्ली में हुए। इनकी वजह कोविड के दौरान लोगों की प्राथमिकताएं बदल जाना बताया गया। ये भी कहा गया कि ‘बंबल’ के आंतरिक शोध के मुताबिक इस बिखराव की वजह अपने पार्टनर से न मिल पाना माना जा रहा। और, ऐसे लोगों की संख्या करीब 46 फीसदी रही।