प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म की । शूटिंग खत्म होने के बाद मेकर्स की तरफ से रैप अप पार्टी रखी गई । घुटने में चोट लगने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा पार्टी में पहुंचीं। वहीं जायरा वसीम, रोहित शराफ, डायरेक्टर सोनाली और फिल्म के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी नजर आए ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
इस पार्टी में प्रियंका व्हाइट वन पीस पहनकर पहुंची थीं । साथ ही प्रियंका अपना मंगलसूत्र भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं । उनकी यह ड्रेस Danielle Guizio के SS19 कलेक्शन से थी। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी और बालों को ओपन किया हुआ था।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका ने पीले रंग के फुटवियर पहने । पार्टी के कुछ वीडियो सामने आए हैं । इन वीडियो में प्रियंका चोपड़ा डांस करती नजर आ रही हैं । प्रियंका ने अपने गाने 'देसी गर्ल' और 'गल्ला गुडियां' पर डांस किया।
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा के घुटनों में चोट लगी थी, फिर भी उन्होंने खूब एंज्वॉय किया। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रियंका को पहले भी कई पार्टी में एंज्वॉय करते हुए देखा गया है । प्रियंका को इससे पहले फिल्म 'भारत' मिली थी लेकिन उन्होंने इसे छोड़ दिया था ।
इसके बाद सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रियंका को इस फिल्म में लिया । पिछले दिनों प्रियंका का एक वीडियो सामने आया था । जिसमें वो फोटोशूट करवा रही थीं । प्रियंका इस फोटोशूट में बिना ब्लाउज के नजर आईं तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था ।