फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार निक के साथ रोमांटिक राइड पर गईं प्रियंका चोपड़ा, दोनों में दिखी गजब की केमिस्ट्री

Fri, 06 Jul 2018 09:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की साथ में वैसे तो आपने कई सारी तस्वीरें देखी होंगी। कभी अंबानी के फंक्शन में हाथों में हाथ डालकर पार्टी में इन दोनों कपल का एक साथ पहुंचना तो कभी न्यूयॉर्क में एक साथ डिनर डेट पर जाना, मानों यह कपल हर एक लम्हा एक साथ बिताना चाहता है। प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में है। इस बीच इन दोनों कपल की ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे आपने इससे पहले नहीं देखा होगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक इन दिनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर साइकिलिंग करते हुए देखे गए जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर आप भी यही कहेंगे कि क्या जोड़ी है। वायरल फोटो में दोनों एक दूसरे को कंपनी देते हुए नजर आ रहे हैं और बेहद क्यूट लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
इन तस्वीरों में प्रियंका और निक ने काफी हद तक एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। प्रियंका ने सफेद टॉप के साथ डेनिम शॉर्ट्स कैरी किया है तो वहीं निक सफेद टी-शर्ट के साथ काले रंग के शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में निक और प्रियंका एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं।

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि इन दोनों को ऐसे देखा गया हो। जब निक प्रियंका की मां से मिलने भारत आए हुए थे तब भी निक ने प्रियंका का हाथ पकड़ा हुआ था। ऐसे में इतना तो तय है कि यह दोनों कपल एक दूसरे की कंपनी काफी एन्जॉय करते हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि निक और प्रियंका वकेशन के लिए ग्रीस जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
दरअसल, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को जन्मदिन है ऐसे में निक एक खास वकेशन प्लान कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि निक प्रियंका के साथ काफी लंबे समय से एक वकेशन प्लान कर रहे थे ऐसे में प्रियंका के बर्थडे से बेहतर मौका क्या हो सकता है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि निक और प्रियंका जुलाई के आखिर तक सगाई कर सकते है। ऐसे में हो सकता है कि वह खास दिन प्रियंका का जन्मदिन ही हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें