प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा के अनुसार, एक स्ट्राइपिंग सीन की शूटिंग के दौरान निर्देशक उनका 'अंडरवियर' देखना चाहता था। अभिनेत्री ने एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभानी थी जो अंडरकवर हो जाता है। वह बोलीं, 'यह 2002 या 2003 की बात हो सकती है ... मैं अंडरकवर हूं, मैं लड़के को बहका रही थी - जाहिर है कि जब वे अंडरकवर होते हैं तो लड़कियां यही करती हैं। लेकिन मैं उस लड़के को बहला-फुसला रही हूं और आपको कपड़ा उतारना होगा। मैं चादर से ढकना चाहती थीं, लेकिन फिल्म निर्माता ने कहा, नहीं, मुझे अंडरवियर देखना है। वरना कोई इस फिल्म को देखने क्यों आएगा?'