फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZEE अवॉर्ड्स में 10 मिनट के डांस के लिए प्रियंका ने वसूली इतनी फीस, दंग रह जाएंगे

Thu, 21 Dec 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 4
हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने प्रोजेक्ट खत्म करके वापस लौटी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने आते ही धमाल मचा दिया है। अमेरिका से लौटने के बाद हाल ही 'जी सिने अवॉर्ड्स 2018' की गाला नाइट में प्रियंका ने अपने ठुमकों से लोगों का दिल जीत लिया। इस 10 मिनट के डांस के लिए प्रियंका ने भारी भरकम फीस वसूली।
विज्ञापन

2 of 4
क्या आपको पता है कि 'क्वांटिको' गर्ल ने 10 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए कितने रुपए लिए?  अगर नहीं तो हम बताते हैं, लेकिन ये तय है, चार्ज आप सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल प्रियंका ने 10 मिनट के डांस के लिए करीब 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। जी हां इस दस मिनट की परफॉर्मेंस में प्रियंका ने कई गानों पर डांस किया। 
विज्ञापन

3 of 4
खबर थी कि अवॉर्ड शो में प्रियंका 5 मिनट की परफॉर्मेंस देंगी, मगर प्रियंका ने 10 मिनट की परफॉर्मेंस दी, जिसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए लिए हैं। यानि उन्होंने 1 मिनट के लिए 1 करोड़ रुपए लिए हैं। जी सिने अवार्डस 2018 में प्रियंका के अलावा शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, जैकलिन के अलावा कटरीना कैफ ने भी डांस परफॉर्मेंस दी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें बीते दिनों प्रियंका अमेरिकी टीवी सीरिज 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन के लिए लॉस एंजेलिस में व्यस्त थीं। ऐसा नहीं कि प्रियंका के पास सिर्फ 'क्वांटिको' है। दो नए प्रोजेक्ट 'ए किड लाइक जेक' और 'इज्नट इट रोमेंटिक'? में भी प्रियंका नजर आने वाली है। इन फिल्मों में प्रियंका का रोल बॉलीवुड इमेज के उलट नजर आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें