प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का रोका कुछ दिन पहले ही इशिता कुमार के साथ हुआ था। अप्रैल में दोनों की शादी होने वाली थी। भाई की शादी में शामिल होने के लिए ही प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत आई थीं। शादी के कार्ड भी छप चुके थे। इसी बीच चौंकाने वाली खबर ये आई कि सिद्धार्थ की शादी टूट गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
madhu chopra
इस बात को प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कंफर्म किया है । उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी सहमति से शादी ना करने का फैसला लिया है । मधु चोपड़ा ने ये नहीं बताया कि आखिर शादी टूटने की वजह क्या है । बता दें कि इशिता पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
विज्ञापन
3 of 6
priyanka chopra
उनकी सर्जरी हुई थी । इस वजह से शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। खबरों की मानें तो शादी 30 अप्रैल को होनी थी जो अब टूट चुकी है । इशिता ने शादी टूटने का इशारा उस वक्त दिया था जब उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर लिखा था, ''Cheers to new beginnings🥂 With a goodbye kiss to beautiful endings ।''
इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके भाई सिद्धार्थ ने इशिता को अनफॉलो भी कर दिया है। भाई की शादी टलने के बाद प्रियंका वापस विदेश चली गईं और वहां अपने जेठ जो जोनस की शादी अटेंड की । इशिता ने भी अपने इंस्टाग्राम से सिद्धार्थ की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
siddharth chopra
इशिता की मां ने अपनी बेटी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पुरानी किताब को बंद करो और नई कहानी लिखो ।' वहीं इशिता के पिता ने लिखा, 'हम तुम्हारे साथ हैं। जानो कि ये दुनिया कितनी बड़ी है और वो चमकता सितारा बनो जिसके लिए तुमने जन्म लिया है ।'
बता दें कि इससे पहले भी साल 2014 में सिद्धार्थ की शादी टूट चुकी है । उस समय सिद्धार्थ, कनिका माथुर से शादी करने वाले थे । दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था लेकिन वो दिन कभी नहीं आया ।