फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी टली, वजह बनी मंगेतर

Tue, 30 Apr 2019 11:02 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं । खबरों की मानें तो प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं । अब रिपोर्ट है कि प्रियंका के भाई की शादी का जश्न टल गया है । अब शादी कुछ महीनों बाद होगी । ऐसा सिद्धार्थ की मंगेतर इशिता की वजह से हुआ है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
siddharth chopra
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका की होने वाली भाभी इशिता की सर्जरी होनी है । ये सर्जरी शादी के कुछ दिन पहले होगी।  ऐसे में शादी की डेट तक उनका ठीक हो पाना नामुमकिन है । इसी वजह से शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है । 
विज्ञापन

3 of 5
siddharth chopra
इमरजेंसी में होने वाली इशिता की इस सर्जरी की वजह से चोपड़ा परिवार ने शादी की डेट्स को आगे बढ़ाने का फैसला लिया । इशिता को सर्जरी के बाद आराम की जरूरत है, ऐसे में अब परिवार के सदस्य अगले मुहूर्त के इंतजार में हैं। सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी 27 फरवरी को हुई थी ।

4 of 5
Siddharth Chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ और इशिता की रोके की तस्वीरें शेयर की थीं । रिपोर्ट के मुताबिक, मई के पहले हफ्ते में शादी को प्लान किया गया था । जो अब टल गई है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
मुंबई आने के बाद प्रियंका अपने परिवार के साथ डिनर पर गई थीं । जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इसके अलावा प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ ईशा अंबानी के घर गई थीं । ईशा ने अपने घर पर दोस्तों के लिए आइसक्रीम पार्टी रखी थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें