फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या प्रियंका चोपड़ा के भाई ने कर ली इस एक्ट्रेस से तीसरी सगाई, अभिनेत्री का आया जवाब

Fri, 06 Mar 2020 12:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neelma upadhyay - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा विदेश में अपने करियर के साथ शादीशुदा जिंदगी भी एंजॉय कर रही हैं । वहीं उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई दो बार टूट चुकी है । हाल ही में सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई कि सिद्धार्थ चोपड़ा की तीसरी बार भी सगाई हो गई है । कुछ दिनों पहले नीलम को सिद्धार्थ और उनकी मां के साथ एक ईवेंट में देखा गया था । 
 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra, Siddharth and Neelam - फोटो : Social Media
इस दौरान नीलम के हाथ में अंगूठी दिखी थी । इससे फैंस कयास लगाने लगे कि नीलम संग सिद्धार्थ की सगाई हो चुकी है । इस बारे में अब नीलम का बयान भी आ गया है । नीलम उपाध्याय ने इस पर सफाई देते हुए स्पॉटबॉय डॉट कॉम को बताया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यह सभी अफवाहें हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
'मेरी दाहिने हाथ की उंगली में अंगूठी है। हमारी सगाई नहीं हुई है। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इससे पहले भी यह बातें उठती आई हैं लेकिन कुछ लोगों का शायद काम ही बातें बनाने का होता है।' नीलम एक तेलुगु एक्ट्रेस हैं और उनके बयान के बाद साफ है कि सिद्धार्थ अभी भी सिंगल हैं।   

4 of 5
Priyanka Chopra , Siddharth and Ishittaa - फोटो : file photo
नीलम 25 साल की हैं और नीलम गुजरात से हैं और उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म "मि.7" से की थी। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। नीलम ने 3-4 ही फिल्में की हैं। बता दें कि पिछले साल सिद्धार्थ की सगाई इशिता कुमार के साथ हुई थी लेकिन शादी के 2 दिन पहले ही ये रिश्ता टूट गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
siddharth chopra
मधु चोपड़ा ने कहा था कि सिद्धार्थ और इशिता ने आपसी सहमति से शादी ना करने का फैसला लिया है। इससे पहले भी साल 2014 में सिद्धार्थ की शादी टूट चुकी है। उस समय सिद्धार्थ, कनिका माथुर से शादी करने वाले थे। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था लेकिन शादी नहीं हो सकी।

रश्मि ही नहीं ये पांच सेलिब्रिटीज भी हो चुके डिप्रेशन का शिकार, नेहा कक्कड़ तो शो में ही रो पड़ी थीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें