फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के देवर ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सोफी टर्नर बनीं देवरानी

Thu, 02 May 2019 04:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka nick
प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए उनके ससुराल की तरफ से एक बड़ी खबर आई है। प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में एक नया सदस्य जुड़ गया है । दरअसल, प्रियंका के देवर जो जोनस गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर से शादी कर ली है। जो जोनस ने अपने फैंस को ये सरप्राइज देकर चौंका दिया है । 
विज्ञापन

2 of 5
sophie turner
डीजे डिप्लो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें ये दोनों सितारे एक प्राइवेट सेरेमनी में दिखाई दिए । इस वीडियो में सोफी को एक व्हाइट गाउन में देखा जा सकता है । इसके अलावा जो जोनस के भाई भी इस दौरान फॉर्मल ड्रेस में मौजूद थे ।

विज्ञापन

3 of 5
Joe Jonas and Sophie Turner
एंटरटेनमेन्ट टुनाईट की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो जोनस और सोफी ने शादी से पहले मैरिज लाइसेंस भी लिया था । 23 साल की सोफी टर्नर हॉलीवुड टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से काफी पॉपुलर हुईं । 

 

4 of 5
joe jonas
जो और सोफी ने साल 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था । उन्होंने अक्तूबर 2017 में सगाई कर ली थी । दोनों ने पिछले साल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भव्य शादी उदयपुर में अटेंड की थी । बता दें कि जो जोनस ने एक टीवी शो के दौरान अपनी शादी को लेकर हिंट दे दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sophie turner
माना जा रहा है कि जो और सोफी जल्द ही एक आधिकारिक और भव्य रिसेप्शन के आयोजन का एलान भी कर सकते हैं । ये रिसेप्शन फ्रांस में हो सकता है । हालांकि शादी के इस वीडियो में प्रियंका और निक कहीं नजर नहीं आए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें