फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spcl: प्रियंका चोपड़ा, बरेली की लड़की ने अपने दम पर जीता जग

Mon, 18 Jul 2016 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड का ऐसा नाम हैं, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका का आज जन्मदिन है। 34 की हो रही प्रियंका अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती है, अपनी निजी जिंदगी में कड़ी बातें कहने के लिए भी वो पहचान रखती हैं। प्रियंका की बगल पर हुए सवाल हो या उनका बिकिनी पहनना प्रियंका अपने जवाब से सबको चुप करना जानती हैं। जन्मदिन पर प्रियंका की जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से।
Trending Videos
विज्ञापन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर

2 of 9
प्रियंका चोपड़ा का फिल्मों में आना और फिर दुनियाभर में छा जाना किसी फिल्मी कहानी जैसा ही है। 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने फिल्मों में आने की ठानी। मिस वर्ल्ड होने के बावजूद रास्ता आसान नहीं था। प्रियंका को गोविंदा के साथ एक फिल्म मिली लेकिन रिलीज नहीं हो सकी। सनी देओल के साथ हीरो में दिखी, ये फिल्म भी फ्लॉप। आखिर एक और मौका उन्हें 2003 में अक्षय कुमार के साथ 'अंदाज' में। फिल्म में उनसे ज्यादा अहम रोल लारा दत्ता का था लेकिन प्रियंका ने हां कह दी।
विज्ञापन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर

3 of 9
प्रियंका को 'अंदाज' ने मशहूर कर दिया। उनकी एक्टिंग, अक्षय कुमार के साथ अंतरंग सीन और अक्षय के साथ उनके अफेयर की खबरों ने उन्हें मशहूर कर दिया। इसके बाद तो प्रियंका की गाड़ी चल निकली और उन्होंने जल्दी ही अपने साथ की कई हीरोइनों को बहुत पीछे छोड़ दिया। मैरीकॉम जैसे किरदार पर्दे पर निभाने वाली प्रियंका निजी जिंदगी में भी किसी से डरने वाली नहीं। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब उनके एक फोटोशूट में उनकी बगल दिखी और उस पर हुए कुछ सवाल।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर

4 of 9
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मैक्सिम मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया (देखें तस्वीर)। इस  फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ये खूब ट्रोल हुआ। कह गया कि बगल इतनी चिकनी कैसे हो सकती है तो प्रियंका ने इसका जवाब दिया और वो भी एक दूसरी तस्वीर के साथ।
विज्ञापन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर

5 of 9
प्रियंका ने एक दूसरी फोटो शेयर की, जिसमें उनके दोनों हाथ ऊपर हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कहा कि हां, मेरी बगल इतनी ही चिकनी है और इसमें कोई फोटोशूट नहीं है। इसके बाद तो जैसे सबकी बोलती बंद हो गई। हॉलीवुड एक्टर के साथ किस और बिकनी को लेकर भी वो कुछ ऐसी ही हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर

6 of 9
अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में बिकनी और किस सीन नसे उन्होंने कई बंधनों को तोड़ा। उनकी आज हॉलीवुड में एक अलग पहचान बन चुकी हैं। वो दुनिया भर में जानी जाती हैं। प्रियंका ने करियर में तो कई मुकाम हासिल किए हैं लेकिन एक आरोप जो उनपर हमेशा लगता रहा वो है शादीशुदा मर्दो पर डोरे डालने वाली और घर बिखेरने वाली हीरोइन का टैग। इसकी वजह क्या है, ये हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर

7 of 9
- फोटो : twitter
प्रियंका ने जब अक्षय कुमार के साथ काम किया तो कहा गया कि उससे उनके अफेयर के चर्चे खूब रहे। अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने अक्षय के सामने शर्त रख दी कि वो प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। इसके बाद उनका नाम जुड़ा शाहरुख खान के साथ।

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर

8 of 9
शाहरुख और प्रियंका के रोमांस के चर्चे भी फिल्मी गलियारों में खूब रहे। कहा जाता है कि जब गौरी को यकीन हो गया कि शाहरुख प्रियंका से शादी कर लेंगे तो उन्होंने ही एक और बच्चे की बात शाहरुख से की। हालांकि प्रियंका ने कभी अपने इन अफेयर पर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक प्रिंयका की कामयाबी का सफर

9 of 9
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग में बिजी हैं। इन दिनों प्रियंका बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं, इसकी वजह हॉलीवुड है। आज जब प्रियंका के साथ करियर शुरू करने वाली हीरोइनें फिल्म इंडस्ट्री से अपना बिस्तर समेट रही हैं, प्रियंका कामयाबी के नए झंडे गाड़ रही हैं। प्रियंका को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें