प्रियंका चोपड़ा ने 8 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था । बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे । प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। मां मधु चोपड़ा और निक जोनस के साथ प्रियंका अभी भी एंज्वॉय कर रही हैं । दोस्तों के साथ प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इन तस्वीरों में प्रियंका शिप पर वैकेशन मनाती दिख रही हैं । व्हाइट ड्रेस में प्रियंका, निक के साथ बैठी हैं । उनके पीछे मां मधु चोपड़ा हैं । साथ ही कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं । फैंस को प्रियंका की ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है । वहीं दूसरी तस्वीरों में प्रियंका पिंक बिकिनी में दिख रही हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
प्रियंका के साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं । प्रियंका की ये तस्वीरें मियामी बीच की हैं । प्रियंका के इस बर्थडे को खास बनाने में पति निक जोनस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें सामने आई थीं । इस खास दिन पर प्रियंका ने लाल रंग की शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
सामने आई तस्वीरों में प्रियंका सिर पर एक बैंड लगाए हुए हैं जिस पर लिखा है 'बर्थडे गर्ल'। प्रियंका की ड्रेस और केक का कलर एक सा है। केक का नीचे वाला हिस्सा गोल्डन है जबकि ऊपर वाला हिस्सा लाल रंग का है जो प्रियंका की ड्रेस से एकदम मैच कर रहा है। तस्वीर में प्रियंका-निक एक-दूसरे को ड्रिंक पिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रियंका के बर्थडे पर निक जोनस ने मियामी बीच पर ग्रैंड पार्टी दी थी इस बात का सबूत यह तस्वीरें हैं। बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक अलग अंदाज में भी विश किया था। प्रियंका की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए प्यारभरा कैप्शन लिखा था। निक ने लिखा- 'मेरी दुनिया की रोशनी, मेरा पूरा दिल, आई लव यू बेबी, जन्मदिन मुबारक।'