30 नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल वर्ष 2000 में 30 नवंबर के दिन भारत की 17 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
उन्होंने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया। प्रियंका के इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड के ताज तक पहुंचा दिया था। हालांकि ऐसी खबरें भी उस वक्त आई थीं कि प्रियंका के इस जवाब पर विदेशी मीडिया ने काफी बवाल मचाया था क्योंकि सवाल जीवित महिला से संबंधित था जबकि मदर टेरेसा का निधन 1997 में हो गया था।
4 of 5
priyanka-chopra
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा को साल 2017 में सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। मां मधु चोपड़ा ने प्रियंका की तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया था।
देश दुनिया में नाम कमा चुकीं प्रियंका अपने विदेश मंगेतर निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जोधपुर पहुंच गए हैं। जोधपुर के उमेद भवन में आज प्रियंका की मेंहदी की रस्म होगी। कल मेहंदी की रस्म है और 2 दिसंबर को दोनों की शादी की खबर आ रही है।