प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित
- फोटो : insta
अब एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए खुलासा किया है कि इस सीरीज को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रियंका चोपड़ा जिस सीरीज का निर्माण करने जा रही थी असल में वह मेरी आत्मकथा नहीं थी, बल्कि यह सिर्फ मेरे जीवन का एक हिस्सा था। यह आंशिक कल्पना और आंशिक वास्तविकता पर आधारित थी, जिसमें मेरे जीवन से कुछ उदाहरण लेने जा रहे थे, जिसमें यह तथ्य भी शामिल थे, हालांकि अब इसपर काम नहीं कर रहे हैं।