बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने देश लौंट आई हैं। प्रियंका निक से शादी के कुछ दिन बाद विदेश चली गई थीं। जहां पर उन्होंने पति और परिवार के साथ स्विटजरलैंड में मस्ती की और एक साथ समय बिताया। स्वदेश लौटते ही प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पति निक के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्हें भारत आकर कैसा लग रहा है।