फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ही नहीं इन सेलेब्स ने भी अपने रिश्ते की नहीं लगने दी थी भनक, एक ने तो 3 साल बाद खोला था राज

Fri, 27 Jul 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को अचानक छोड़ दी। पहले कहा जा रहा था कि शायद उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है लेकिन पीपल डॉट कॉम के मुताबिक प्रियंका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है और अब वो अक्टूबर में शादी करने जा रही हैं। शादी की तैयारियों को लेकर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज रहे हैं जिन्होंने चोरी छिपे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। आइए ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटीज के बारे में आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Surveen chawla
एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने तो शादी के दो साल बाद सोशल मीडिया पर खुलासा किया। सुरवीन ने दिसंबर 2017 में बताया कि उन्होंने 2015 में अक्षय ठक्कर के साथ इटली में शादी कर ली थी। सुरवीन और अक्षय की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। शादी में केवल कुछ दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। सुरवीन चावला हाल ही में अनुराग कश्यप की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
जॉन अब्राहम ने जब चोरी छिपे शादी की तो उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया था। बिपाशा से ब्रेकअप के बाद जॉन ने 2011 में प्रिया रुचाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे हालांकि यह बात सबके सामने 2014 में नए साल की पार्टी के दौरान आई थी। इस शादी में केवल जॉन और उनके परिवार वाले ही मौजूद थे।

4 of 6
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने चोरी छिपे इटली में शादी की थी। 2014 में रानी मुखर्जी की शादी की खबर सबको पता चली। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय से थी लेकिन शादी की बात ने सभी को हैरान कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
'आयशा' में सोनम कपूर के साथ नजर आईं अमृता पुरी ने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में 11 नवंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधी थीं। अमृता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड इमरुन सेठी से पंजाबी रीति रिवाजों से बैंकॉक में शादी की। अमृता और इमरुन सेठी बहुत समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इमरुन एक बिजनसमैन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने चोरी छिपे अपने दोस्त अबू जानी और संदीप खोसला के घर पर साल 2001 में शादी की थी। उनकी शादी में केवल कुछ लोग शामिल थे। जिसमें आमिर खान, अमर सिंह और डायरेक्टर धर्मेश दर्शन भी शामिल थे। यह खबर जब सबके सामने आई तो सब हैरान रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें