सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
सलमान के कहने पर भी नहीं लौटी थीं प्रियंका
सलमान ने एक बार अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था- फिल्म 'भारत' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद भी प्रियंका ने मुझे कॉल तक नहीं किया। मैंने उन्हें समझाने की खूब कोशिश की थी, मैंने उन्हें कहा कि हम डेट्स चेंज कर देंगे लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि शादी की तैयारियों में उनको कितना वक्त लगेगा। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले फिल्म में काम करने से मना कर दिया। उन्हें सोचना चाहिए था कि इससे हमें बुरा लग सकता है।