बीते 9 सालों से सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं दिखाई दिए। लेकिन इतने सालों बाद इन दोनों एक्टर्स का नाम फिर से एक साथ लिया जा रहा है। हाल ही में जारी हुई Variety की लिस्ट में सलमान और प्रियंका का नाम 500 प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल है। इस लिस्ट में कुल 10 भारतीय हैं।
पढे़ं- फिर 'पद्मावती' के सपोर्ट में आए सलमान खान, कहा- '25 साल से SC का सम्मान कर रहा हूं लेकिन..'
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
Variety ने ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा - 'शाहरुख खान और आमिर खान के अलावा एक और एक्टर सलमान खान ही हैं जो सालों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए हुए है। सलमान का नाम 500 प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
Salman Khan is one of the unrelated Khan triumvirate comprising Aamir and Shah Rukh that has been ruling the Bollywood box office for decades. He is now part of #Variety500 presented by @verizondigital https://t.co/hSv5BeehQj pic.twitter.com/EjJeVMM2Qk
— Variety (@Variety) November 30, 2017
विज्ञापन
3 of 5
salman
इस लिस्ट में इन दो एक्टर्स के अलावा 8 और भारतीयों के नाम शामिल है। इन भारतीयों में फिल्ममेकर करन जौहर, आदित्य चोपड़ा, प्रोड्यूसर एकता कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, मुकेश और अनिल अंबानी, Essel Group के ऑफीसर डॉक्टर सुभाष चंद्रा, Zee इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जयूक्यूटिव पुनीत गोइंका, किशोर लूला और उदय शंकर के नाम भी हैं।
पढे़ं- 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर अक्षय के साथ हादसा, शो की शूटिंग रोकी
4 of 5
Salman Khan
Variety ने ट्वीट करते हुए एक लिंक भी शेयर किया है। इस लिंक में सलमान खान की हाल ही में रिलीज फिल्म और आने वाली फिल्मों का जिक्र हैं। इसके साथ ही सलमान की बीइंग ह्यूमन की भी बात की गई है।
पढे़ं-जल्द शादी करने वाले हैं रणबीर कपूर, लंदन में शुरू हुईं तैयारियां
सलमान के अलावा प्रियंका बॉलीवुड सफर से लेकर 'क्वांटिको' सीरियल के बारे में भी बताया गया है। आपको बता दें सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ तीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन फिल्मों में गॉड तुसी ग्रेट हो, सलाम-ए- इश्क और मुझसे शादी करोगी शामिल हैं।
पढे़ं- 'इत्तेफाक' के बाद राजेश खन्ना की एक और फिल्म की बनेगी रीमेक, इस हीरो को मिला रोल