फिल्म द लॉयन किंग में शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान, द मलेफिसेंट- मिस्ट्रेस ऑफ एविल में ऐश्वर्या राय के बाद डिजनी ने भारत में अगला धमाका अपनी फिल्म फ्रोजेन 2 के लिए किया है। दो बहनों की अनोखी कहानी वाली इस फिल्म में लीड किरदारों की डबिंग के लिए डिजनी ने चोपड़ा सिस्टर्स के नाम फाइनल किए हैं। मशहूर अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा अगले महीने रिलीज होने जा रही इस एनीमेशन फिल्म में फिल्म के लीड किरदारों की डबिंग करेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए यह जानकारी साझा की है। इस मोशन पोस्टर में प्रियंका जहां नारंगी रंग की ड्रेस में तो वहीं परिणीति सफेद और काले रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं। जहां प्रियंका फिल्म फ्रोजेन 2 में एल्सा की डबिंग करेंगी तो वहीं एना के किरदार को आवाज मिली है परिणीति चोपड़ा की।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : social media
इस पोस्ट के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, मिमी और टिशा अब एल्सा और एना हैं। चोपड़ा बहनें डिज्नी के फ्रोजन 2 के लिए एक साथ आ रही हैं। फ्रोजन 2 देश के सिनेमाघरों में 22 नवम्बर को में दस्तक दे रही है। उल्लेखनीय है कि परिणीति कई मौकों पर प्रियंका के साथ काम करने की इच्छा प्रकट कर चुकी हैं। अब भले ही डबिंग के बहाने ही सही लेकिन परिणीति की अपनी बहन के साथ काम करने की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है।
4 of 5
the lion king
- फोटो : social media
गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकारों द्वारा हॉलीवुड की फिल्मों में डबिंग करने से फिल्म कमाई पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। इन कलाकारों द्वारा यह फिल्में देश में और भी चर्चा का विषय बन जाती हैं और अधिक लोगों तक पहुंचने में कामयाब होती हैं। फिल्म मलेफिसेंट से जुड़े एक कार्यक्रम में स्टूडियो एंटरटेनमेंट, डिज्नी इंडिया के हेड बिक्रम दुग्गल भी इस बात पर मोहर लगा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से हम लगातार डिज्नी की फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी फिल्में पूरी तरह से पारिवारिक, सकारात्मक और प्रेरित करने वाली होती हैं बावजूद इसके हम ज्यादातर अंग्रेजी भाषा के दर्शकों तक सीमित रह जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए हमें क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में डब करने की जरूरत थी जिसके ओर हम लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए हमें अच्छे और बड़े कलाकारों की जरूरत है।