priyanka chopra
बारिश के बीच बॉलीवुड गानों पर डांस मौसम के मिजाज को रोमांटिक बना देता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की इन दो एक्ट्रेस के साथ हुआ। यह दोनों एक्ट्रेस इन दिनों गोवा में है और बीच पर डांस करते हुए वीडियो परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति और प्रियंका 'मोहरा' फिल्म के 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।