प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को दो महीने बीत चुके हैं । दोनों यूएस में खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं । कुछ दिनों से प्रियंका और निक की शादी की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो रही हैं । पिछले दिनों हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं । अब कुछ और फोटो वायरल हो गई हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
nick jonas
इसमें प्रियंका की शादी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इनमें से एक तस्वीर बड़ी मजेदार है । निक को प्रियंका के रिश्तेदार हल्दी लगा रहे हैं । तभी प्रियंका, निक के साथ छेड़खानी करने लगती हैं ।
विज्ञापन
3 of 7
priyanka chopra
जिस कपड़े से निक ने खुद को ढका हुआ था प्रियंका उसे हटा देती हैं । वहीं निक कोशिश करते हैं कि प्रियंका ऐसा ना करें । अपनी हल्दी सेरेमनी में प्रियंका और निक ने व्हाइट कॉम्बिनेशन के ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे ।
4 of 7
priyanka chopra
अपनी हल्दी सेरेमनी में प्रियंका, शादी से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं । प्रियंका ने व्हाइट कलर के सूट के साथ ब्रॉड नेकलेस पहना था । हल्दी की तस्वीरों में एक ऐसी भी थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा, निक के साथ ढोल पर नाचती हुई नजर आईं ।
विज्ञापन
5 of 7
priyanka chopra
इसी मौके पर प्रियंका चोपड़ा को बांधनी दुपट्टा और चूड़ा भी पहनाया गया था। जब निक को हल्दी लगाई गई तो प्रियंका खिल-खिलाकर हंस रही थीं। एक तस्वीर में प्रियंका के हाथ में कलीरें बांधी जा रही हैं और वो आंख बंद करके बैठी हैं ।
विज्ञापन
6 of 7
priyanka chopra
इस बिग फैट पंजाबी शादी में प्रियंका और निक की ओर से करीब 200 मेहमानों को इनवाइट किया था । बता दें कि प्रियंका और निक ने दो शादियां की थीं । एक क्रिश्चियन और दूसरी हिंदू रीति-रिवाज से ।
प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर कहा था, 'हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी में वो किसी राजकुमारी की तरह लगे । मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कैसी शादी करूंगी लेकिन मेरी दो शादियां हुईं । वो भी भारत में। मेरी शादी में मेरे सभी रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजद थे । ये सब मेरे लिए बहुत स्पेशल था ।'